![]() |
| Population essay in Hindi - बढ़ती जनसंख्या पर निबंध |
भारत में बढ़ती जनसंख्या पर निबंध l Population essay in Hindi - बढ़ती जनसंख्या पर निबंध 100,200,300,500 शब्दों में
रूपरेखा -
1.प्रस्तावना
2.जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याएं
3.अभाव की स्थिति
4.जनसंख्या वृद्धि का प्रभाव
5.जनसंख्या वृद्धि की समस्या का समाधान
6. उपसंहार
यह पोस्ट सभी छात्रों 9th /10th/11th/12th के लिए उपयोगी है Helpexam.in
प्रस्तावना -
विश्व के विभिन्न देशों में अपनी-अपनी समस्याएं जनसंख्या को लेकर के बनी हुई है। उसी प्रकार भारत भी एक लोकतांत्रिक गणराज्य है और भारत देश भी कई समस्याओं से घिरा हुआ राष्ट्र है। जिनमें सर्वोपरि भारत की बढ़ती जनसंख्या, बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ अनेक प्रकार की समस्याएं स्वत:उत्पन्न होती रहती हैं। जिससे देश की तरक्की के विषय में चल रही योजनाएं प्रभावित होती है। भारत में जनसंख्या की वृद्धि एक गंभीर समस्या है। लेकिन इसे यहां के नागरिक बढ़ती हुई जनसंख्या के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। सरल शब्दों में कहें तो बढ़ती हुई जनसंख्या के प्रति भारत में निवास करने वाले लोग इससे चिंतित नहीं है।
जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याएं-
जनसंख्या वृद्धि एक ऐसी समस्या है जो अन्य अनेक समस्याओं को जन्म देती है। उन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है बढ़ते लोगों को रोटी देने की, उनके लिए वस्त्र आदि की व्यवस्था करने की, साथ ही साथ उन्हें आवास प्रदान करने की, इनकी समस्याओं के साथ उनको उचित शिक्षा प्रदान करना और उन्हें रोजगार देना साथ ही साथ उन सभी लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के सुलझा ने की, स्वच्छ पानी देने की, साथ ही साथ बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करने जैसे विभिन्न प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
अभाव की स्थिति-
देश ने आजादी प्राप्त कर ली है, इसके साथ ही विकास योजनाएं प्रारंभ हुई। कृषि उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विकास की दिशा लगातार बढ़ रही है। लगभग सभी क्षेत्रों में विकास तीव्र गति से बढ़ने लगा है । खेतों, कारखानों में उत्पादन शुरू हो गया है। नई तकनीकी का प्रयोग भी लगातार किया जा रहा है। विकास तो अपनी तीव्र गति से होने लगा परंतु बढ़ती जनसंख्या ने उसकी गति को बहुत अधिक प्रभावित कर दिया है। विकास के कार्यों के लिए राष्ट्रहित में कर्ज लिया जाने लगा है। देश जिस गति से आगे बढ़ता है उतनी गति विकास के क्षेत्र में नहीं पकड़ सका है। जनसंख्या वृद्धि ने सभी क्षेत्र के विकास संबंधी कार्यों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त करने में अपना योगदान जरूर दिया है।
जनसंख्या वृद्धि का प्रभाव-
जनसंख्या की बढ़ोतरी ने अपना प्रभाव सभी क्षेत्रों में दिखाया । शिक्षा का क्षेत्र भी इससे बच नहीं पाया, यातायात व्यवस्था, रेल परिवहन, सड़क परिवहन, वायु मार्ग परिवहन सभी का विकास प्रभावित हुआ है। भोजन, पानी, आवास व वस्त्र आदि की समस्या से ग्रसित भारतीय समाज फिर से अभावग्रस्त होने लगा है। बढ़ती जनसंख्या को रोजगार देने की दिशा में प्रभाव कारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन तमाम समस्याओं के समाधान के साथ-साथ अनेक समस्याएं जैसे भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य समस्या और प्रदूषण कारी समस्या भी देश को बुरी तरह से खोखला बना रही हैं।
जनसंख्या वृद्धि की समस्या का समाधान-
राष्ट्रीय समस्या बनी जनसंख्या वृद्धि एक विकराल रूप धारण कर रही है। इसके हल के लिए किए गए उपाय भी कम और प्रभावहीन होते नजर आ रहे हैं। लोगों में इस समस्या के निराकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण कैसे करें, नियोजित परिवार ही सुखी हो सकता है,तरक्की कर सकता है, समृद्धि प्राप्त कर सकता है और सरकार की ओर से और व्यक्तिगत रूप से भी कई संस्थानों के माध्यम से लोगों को इस समस्या के समाधान के उपाय भी बताए जा रहे हैं। लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें इसके लिए शिक्षा प्रदान की जा रही है और पूरे समाज को पुरानी रीति-रिवाजों के आधार पर जनसंख्या बढ़ाने पर नहीं बल्कि जनसंख्या नियंत्रण पर कार्य करने के लिए समाज कल्याण जैसी संस्था और ग्राम पंचायत स्तर से लेकर एक इलाके तक कई प्रकार के आयोजनों के माध्यम से इसे जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
नारी एवं महिला सशक्तिकरण पर निबंध - CLICK HERE
उपसंहार -
देशवासियों को राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्हें जनजागृति पैदा करके अपने कर्तव्य का और उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए,साथ ही साथ सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए और परिवार कल्याण और नियोजित परिवार जैसी योजनाओं के माध्यम से बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रण में लाने के लिए खुद को जागरूक रखकर अपने आसपास के परिवारजनों,समाज के लोगों और साथ ही साथ सरकार की जन जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी साझेदारी को प्रस्तुत करें। इससे भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या शिक्षा के माध्यम से भी समाज में जागरूकता के द्वारा नियंत्रित की जा सकती है।
![]() |
| Population essay in Hindi - बढ़ती जनसंख्या पर निबंध |
इन्हें भी पढ़े :-
- स्वच्छता अभियान में छात्रों की भूमिका
- डिजिटल इंडिया निबंध हिंदी में
- नारी एवं महिला सशक्तिकरण क्या हैं
- सूरज की खोज: मिशन आदित्य L1
- Chandrayaan Moon Mission
उम्मीद करता हूं कि आप सभी को यह आर्टिकल पसंद आया होगा। जिसमें मैंने भारत की बढ़ती जनसंख्या का एक लेख प्रस्तुत किया है । यह बोर्ड की परीक्षाओं के साथ-साथ, वाद विवाद, प्रश्न मंच और विषय वस्तु के लेख में सहयोगी होगा। अगर आपको पसंद आता है तो शेयर करें, नमस्कार, धन्यवाद ।
Tags- Population essay in Hindi l बढ़ती जनसंख्या पर निबंधl बढ़ती जनसंख्या पर निबंध शब्दों में l Essay on Population in Hindi l class 10th nibandh in hindi l बढ़ती हुई जनसंख्या की समस्या पर निबंध l Essay on the problem of increasing population l जनसंख्या निबंध हिंदी भाषा में l बढ़ती जनसंख्या से होने वाली समस्या l बढ़ती जनसंख्या पर निबंध 150 शब्दों में l Population essay



if You have any doubts, Please let me Know.